

चमोली। आपदा पीछा नहीं छोड़ रही है! अब उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां तेज बारिश ने तबाही मचाई है।
जानकारी के अनुसार गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के नंदानगर (तहसील घाट) क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं। हादसे में 10 लोगों के लापता होने की सूचना है।
जिनमें से 8 कुंतरी फाली और 2 धुरमा गांव से हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
लापता लोगों की सूची:
कुंतरी फाली से:* कुंवर सिंह (42)* कांता देवी (पत्नी कुंवर सिंह, 38)* विकास* विशाल (पुत्र कुंवर सिंह)* नरेन्द्र सिंह (40)* जगदम्बा प्रसाद (70)* भागा देवी (पत्नी जगदम्बा प्रसाद, 65)* देवेश्वरी देवी (पत्नी दिलबर सिंह, 65)धुरमा से:* गुमान सिंह (75)* ममता देवी (पत्नी विक्रम सिंह, 38)नंदानगर के धुरमा गांव में भारी बारिश के चलते 4-5 भवनों को नुकसान हुआ है, वहीं कुंतरी फाली में 6 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मोक्ष नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से खतरा और बढ़ गया है। फिलहाल जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात बेहद भयावह है। सीएम पुष्कर धामी लगातार कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
Vip News: *पुष्कर धामी* विरोधियों के मुंह पर *अलीगढ़ का ताला लगा गए राजनाथ सिंह*! *धाकड़ से धुंआधार की मिली उपाधि*! पढ़ें: *दूरगामी नयन* अपडेट…
नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित
ब्रेकिंग न्यूज *राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत*! पढ़ें vip अपडेट…