Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: स्नातक परीक्षा नकल प्रकरण पर जांच आयोग की जनसुनवाई 3 और 4 अक्टूबर को हल्द्वानी में! पढ़ें खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। स्नातक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के दौरान हुए कथित नकल प्रकरण की जांच अब आमजन और अभ्यर्थियों के सामने होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग 3 और 4 अक्टूबर को सर्किट हाउस, काठगोदाम, हल्द्वानी में जनसुनवाई करेगा।

कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –

02 अक्टूबर (गुरुवार): आयोग का हल्द्वानी आगमन।

03 अक्टूबर (शुक्रवार): सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई।

04 अक्टूबर (शनिवार): सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जनसुनवाई। दोपहर 1 बजे आयोग का देहरादून प्रस्थान।

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि “जनसुनवाई का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों, नागरिकों और हितधारकों की बातें सीधे आयोग तक पहुँचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लापता बालिका का लगा सुराग*! पढ़ें : कहां मिली है लोकेशन...

आयोग की जांच को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अपील की है कि अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपनी शिकायतें और सुझाव आयोग के समक्ष रख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें