Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: मां अस्पताल में बेटा दवा लेने गया और दुर्घटना में प्राण खो बैठा! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गत मंगलवार को रामपुर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिंदुखत्ता शांतिनगर निवासी 32 वर्षीय युवक जगमोहन पुत्र बद्रीदत्त की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

हादसे के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे करीब जगमोहन अपनी मां को अस्पताल से घर छोड़कर वापस लौटे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

इसके बाद वह दवा लेकर बाइक से घर जा रहे थे, तभी रामपुर रोड पर उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और क्षेत्रवासियों में मातम पसर गया।

जगमोहन की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

वहीं उनकी मां देवकी देवी पहले से ही रीढ़ की हड्डी की चोट के चलते सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार की इस दोहरी मुसीबत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। शांति नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें