
नैनीताल। आज दिनांक 06.02.2025 को जिलाधिकारी, नैनीताल व जिला आबकारी अधिकारी, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग, हल्द्वानी द्वारा प्रातः मुखबिर खास की सूचना पर हरिपुरजमन सिंह व धनपुरी क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब की सूचना पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान धनपुरी से लगे क्षेत्र में एक कट्टे में 125 पाउच कच्ची शराब बरामद हुयी, अभियुक्त की अनुपस्थिति में मुकदमा अज्ञात पर पंजीकृत किया गया।
इसी के साथ दिनांक 06.02.2025 को आबकारी टीम द्वारा गौलापार क्षेत्र में दबिश दी गयी, दबिश के दौरान एक दुकान में आबकारी उप-निरीक्षक कैलाश जोशी द्वारा गुप्त रूप से खरीददारी की गयी, दुकान में मौजूद व्यक्ति हरीश बज्रवासी, पश्चिमी खेड़ा, गौलापार द्वारा दरोगा को न पहचान पाने के कारण देशी शराब का पव्वा बेच दिया, जिस पर जोशी द्वारा तत्काल अन्य सदस्यों को मौके पर बुलाया व दुकान की तलाशी ली गयी।
तलाशी के दौरान दुकान के पीछे बने शटर की चाबी अभियुक्त से बरामद की और शटर खोलने पर 123 पव्वा देशी शराब गुलाब के बरामद हुए। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपने मालिक का नाम ललित भट्ट बताया गया, जिस पर कार्यवाही की जा रही है।
बरामद शराब को मौके पर जब्त कर अभियुक्त की आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी । कार्यवाही भविष्य में जारी रहेगी।
*कुल अभियोगों की संख्या – 02*प्रथम अभियोग- अज्ञातबरामद शराब की मात्रा- 125 पाउच कच्ची शराब।स्थान- धनपुरी के निकट से।द्वितीय अभियोग- हरिश ब्रजवासी, पश्चिमी खेड़ा, गौलापार।
स्थानः- गौलापार- काठगोदाम मोटरमार्ग के बीच से।बरामद माल का विवरण:- 123 पव्वा देशी शराब ।
*टीम के सदस्यों के नामः-*1. धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक, हल्द्वानी।2. कैलाश चन्द्र जोशी, उप-आबकारी निरीक्षक, हल्द्वानी।3. महेश लोहनी, प्रधान आबकारी सिपाही।4. धीरेन्द्र कुमार, पी०आर०डी० जवान।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री अमित शाह का देहरादून आगमन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया स्वागत*! पढ़ें राजधानी देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराने पर दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आजाद भारत में भी मुगलकाल की याद ताजा*! *दिल्ली से हल्द्वानी आ रही लड़की ने जंगल में छिपकर बचाई अस्मत*! पढ़ें : शर्मनाक घटना…