Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: महिला दिवस पर ट्रैफिक महिला पुलिस कर्मी हुए सम्मानित! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला दिवस के अवसर पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य रिंकी गुप्ता के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हल्द्वानी मिनी स्टेडियम चौराहा में स्टोल पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा की नारी शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो सारे देश को सारे समाज को कभी एक माँ के रूप में कभी एक बहन के रूप में कभी एक पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति सुदृढ़ करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों की बैठक

इसीलिए आज जरुरत है की लड़कियों और महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानकर सबसे पहले उन्हें खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उन्हें ये बताना है कि उनके अन्दर भी असीम क्षमतायें है ।

उनका वो प्रयोग कर हर चुनौतियों का सामना करने में पूर्ण रूप से सक्षम है क्योंकि भारतीय सेना में मातृशक्ति की अधिक भागीदारी जैसी लाखों लड़कियां और महिलाएं जिन्होंने अपने कार्यों से अपनी शक्ति का परिचय दिया इसलिए भारतीय नारी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा।

जिससे भारतीय नारी को जब भी कोई मौका मिलेगा तो वह अपनी प्रतिभा को निखार कर भारत देश को प्रगति उन्नति की नई बुलंदियों में पहुँचाकर भारत देश को विश्व गुरु बनाने में भारतीय नारी का निश्चित रूप अहम योगदान रहेगा।

इसी क्रम में यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट एसआई सुरेश पाठक पार्षद शैलेंद्र दानू ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने हैड़ियागांव, चकबहेड़ी, सलड़ी में देखे विकास कार्य*! पढ़ें क्या दिए निर्देश...

इस दौरान महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट एसआई सुरेश पाठक पार्षद शैलेंद्र दानू मार्गदर्शक अलका टंडन पूर्णिमा रजवार रिंकी गुप्ता पूजा जोशी पूनम गुप्ता प्रीती आर्या रेनू कांडपाल जया जोशी सूरज मिस्त्री प्रमोद भट्ट सुशील राय दीपक कुमार मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें