Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breking news: धूमधाम से मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित दस दिवसीय सरस आजीविका मेले के 8 वें दिन शनिवार को महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों के साथ महिला जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

ADVERTISEMENTS

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरस मेले में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को किसी तरह आत्मनिर्भर बनाया जाए आदि थीम पर जोर देते हुए रंगा-रंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ चढकर हिस्सा ले रही हैं, सरकार द्वारा महिलाओं को आर्त्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कबाड़ की दुकान में आग से अफरा तफरी मची*! लोगों की मांग आबादी से दूर होने चाहिए कबाड़ के गोदाम! पढ़ें रुद्रपुर अपडेट...

सरस मेले में भी स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में देश के विभिन्न राज्यों समेत उत्तराखण्ड के हर जिले की महिलाएं स्टॉल लगाकर अच्छी आजिविका प्राप्त कर रही है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गम्भीर है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा भी महिला सुरक्षा को लेकर लगातार संवेदनशील इलाकों में स्ट्रीट लाइट, सीसी टीवी कैमरा लगाए जाने के साथ ही इन स्थानों में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की जा रही है। कार्यशाला में समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन,तिलू रौतेली पेंशन, बौना पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि की जानकारी दी गई।

साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा नाटक के माध्यम से कैसे नशे से बचा जा सके इसकी जानकारी भी दी। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि महिला हर क्षेत्र में अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नशे में धुत्त कार चालक ने पांच लोगों को रौंदा*! एक छात्रा की मौत! पढ़ें लक्सर अपडेट...

उन्हें अपने जीवन में सही शिक्षा और अवसर मिलने की देर है। वर्तमान में घर परिवार संभालने की जिम्मेदारी हो, या फिर समाज और देश संभालने की, महिलाएं सभी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि पहले बेटी को बचाएंगे, और तभी तो बेटियों को पढ़ाएंगे, और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका दे पाएंगे। लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है क्योंकि शिक्षा के माध्यम से महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं। अपने आपको सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती हैं।

कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला प्रोवेशन अधिकारी वर्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, सहायक बाल परियोजना अधिकारी शिल्पी जोशी, सीओ लालकुऑ दीपशिखा अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें