Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल/ज्योलिकोट/हल्द्वानी। डायरिया-पीलिया के प्रकोप के बीच हल्द्वानी के सरकारी ओर निजी अस्पतालों में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट , हल्द्वानी बेस अस्पताल में बनाया प्रभावितों के लिए अलग से वार्ड भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत ज्योलीकोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फैले डायरिया और पीलिया के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

ADVERTISEMENTS

ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और सीएमओ को उनके बेहतर इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

सीएमओ को उपचार में कोई लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखे मरीजों से मुलाकात के बाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर और त्वरित उपचार दिया जाएगा।

नियमित उनकी जांच भी होगी। उन्होंने साफ किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब किसी को भी आयुष्मान कार्ड से उपचार के लिए किसी को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए ब्लॉक प्रमुख ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले सभी पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड के तहत तत्काल और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराया जाए, ताकि धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज न रुके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...

इसके साथ ही डायरिया और पीलिया प्रभावित क्षेत्र से आने वाले मरीजों के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी में एक अलग वार्ड की व्यवस्था कराई अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर एवं नोडल डॉक्टर भी तैनात रहेंगे।

जनता की सुविधा और पारदर्शिता के लिए हेल्प डेस्क एवं नोटिस बोर्ड पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के नाम उनके संपर्क नंबरों की सूची चस्पा करने को कहा किसी भी आपातकालीन स्थिति या परेशानी होने पर आम जनता सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकती है।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत एवं अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें