Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश कमेटी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 और 10 सितंबर को हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित विंटेज गार्डन में प्रारंभ हो गई है। बैठक का पहला सत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ औपचारिक रूप से शुरू हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश की इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रमुख रूप से भागीदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम: चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार

इस दो दिवसीय महामंथन बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा समेत राज्य के सभी सांसद, विधायक और 597 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

इसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा समेत राज्य के सभी सांसद, विधायक और 597 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव और ‘विकसित उत्तराखंड संकल्प’ प्रस्ताव पर गहन चर्चा होने की संभावना है और इन प्रस्तावों को ध्वनि मत से पारित किया जा सकता है। 

 बुद्धवार को दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष सड़क मार्ग से नितिन नवीन विंटेज गार्डन पहुंचे। जानकार सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए खास रणनीति और जीत के लिए प्रचारित करने वाले विचार देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपित किशोर, पुलिस तलाश में जुटी

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार शाम को कोर कमेटी की बैठक लेंगे और राज्य के युवाओं से सीधा संवाद भी स्थापित करेंगे।

10 सितंबर को अपने दौरे के दूसरे दिन नितिन नवीन पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद रुद्रपुर में सिख समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन को भी संबोधित करने वाले हैं। इस बैठक के बाद पार्टी चुनावों की तैयारी में जुटेगी ऐसा प्रतीत होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें