Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

*उत्तराखंड अपडेट*: *बिड़ला इंस्टीट्यूट के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग को समर्पित भवन का किया शुभारंभ*! पढ़ें सीएम: *पुष्कर धामी* का भीमताल दौरा… और पढ़ें क्या बनेगा भीमताल में…vdo भी देखें

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जिले के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, भीमताल में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संस्थान के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन एवं नव निर्मित भवन के निर्माण से निश्चित ही यहॉं के छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के नए अवसर खुलेंगे।

उन्होंने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रतिभाशाली व सकल्पवान युवाओं के हाथ में हमारा देश पूरी तरह सुरक्षित है।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा कि डॉ कलाम जी कहा करते थे कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और सही दिशा देने की है।

आज मुझे विश्वास है कि इस संस्थान का प्रबंधन इसी भावना के साथ कार्य करते हुए हमारे युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान की स्थापना के समय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी ने ये अपेक्षा व्यक्त की थी कि बिड़ला समूह इस संस्थान के माध्यम से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी और जरूरतमंद बच्चों तक अच्छी शिक्षा पहुँचाने का काम करेगा, और मुझे प्रसन्नता है कि ये संस्थान आज उसी भावना के अनुरूप निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस संस्थान द्वारा अपनी स्थापना से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, अनुशासन और अच्छे संस्कारों की मजबूत परंपरा स्थापित की है।उन्होंने इस संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए “मॉडल्स” का अवलोकन करते हुए नवाचार, सोच और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि इस संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें आवश्यक एनवायरमेंट प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि यह संस्थान वर्षों से उत्तराखंड के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब पहाड़ में तकनीकी शिक्षा के अवसर कम थे, तब इस संस्थान ने युवाओं को रास्ता दिखाया। आज इस संस्थान के विद्यार्थी देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी प्रतिभा से उत्तराखंड के साथ देश का भी नाम रोशन कर रहे हैं।

मुझे बताया गया है कि यहां के कई छात्र तो ऐसे भी हैं जो प्रशासनिक सेवाओं और भारतीय सेना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। यह सभी के लिए गर्व का विषय है कि यहां से निकले अनेकों युवाओं ने अपने खुद के स्टार्टअप भी शुरू किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *रुद्रप्रयाग में सुबह सुबह भूकंप आया*! पढ़ें कितनी तीव्रता का था भूकंप...

उन्होंने कहा कि बिड़ला संस्थान, भीमताल हमारे राज्य का न केवल एक महत्वपूर्ण संस्थान है बल्कि एक निजी संस्थान होने के बावजूद सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राज्य में तकनीकी शिक्षा की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, क्योंकि यहां केवल किताबों की शिक्षा ही नहीं दी जाती, बल्कि सोचने, समझने और कुछ नया करने की प्रेरणा भी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विश्वास है कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका है।

इसलिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।चाहे स्टार्टअप इंडिया हो, डिजिटल इंडिया योजना हो, मुद्रा योजना हो, अटल इनोवेशन मिशन हो या पीएम युवा योजना योजना हो। ये सभी पहलें हमारे युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में, हमारी सरकार ने देश में सबसे पहले ‘नई शिक्षा नीति’ को लागू कर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया था।

नई शिक्षा नीति के तहत अब हमारे विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे आधुनिक विषयों के कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।साथ ही, प्रदेश में 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए महिला छात्रावास, आधुनिक आई.टी. लैब और नए परीक्षा भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सरकार ने ब्रिटेन के साथ ‘शेवनिंग उत्तराखण्ड छात्रवृत्ति’ के लिए भी समझौता किया है।

जिसके माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।साथ ही, ‘इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड’ के साथ सहयोग स्थापित कर महाविद्यालयों में कंप्यूटर आधारित आधुनिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना की दिशा में भी कार्य जारी है।

इसके अलावा, ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के माध्यम से यहॉं के शिक्षण संस्थानों में उद्यमिता और नवाचार की मजबूत संस्कृति विकसित की जा रही है। साथ ही शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना राज्य में प्रारंभ की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *60 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान*! पढ़ें : उज्जैन से महाकुंभ अपडेट...

इसके तहत, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों को 18 लाख रुपए तक का शोध अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही योजना विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में युवाओं को आकर्षित करने के लिए हर जिले में साइंस सेंटर खोलने की भी है जिसके तहत देहरादून और चंपावत में कार्य गतिमान है, साथ ही अल्मोड़ा में ऐसा केंद्र प्रारंभ हो गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने का काम किया है।

युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों से पिछले चार वर्षों में राज्य में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जो पिछली सरकारों के मुकाबले ’’चार गुना’’ से भी ज्यादा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विधानसभा भीमताल क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं और वर्तमान में अनेक कार्य गतिमान हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन लेबोरेटरी की स्थापना तथा कम्प्यूटर विभाग के उच्चीकरण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि देने के साथ-साथ संस्थान के ऑडिटोरियम के लिए भी आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त 50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा के साथ क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोघणा की।जिसमें

*भीमताल में उप तहसील बनाई जायेगी*

*विकास खण्ड ओखलकाण्डा के भीड़ापानी आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना की जायेगी*,

*ओखलकाण्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्सरे मशीन की स्थापना की जायेगी,**भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासाउण्ड मशीन की स्थापना की जायगी,

*विकासखण्ड धारी के लेटीबुंगा में कोल्ड स्टोर की स्थापना की जायेगी*

विकास खण्ड रामगढ़ में सतबुंगा में कोल्ड स्टोर बनाया जाएगा**विकासखण्ड रामगढ़, धारी, ओखलकाण्डा में किसानों की सुविधा हेतु मण्डी का निर्माण किया जायेगा। ककोड़ व दाड़िम में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा।

विकास खण्ड ओखलकाण्डा के ढ़ोली गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य में एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी*

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता चार बार से लगातार भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉ.अनिल कपूर डब्बू, दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा, भावना मेहरा, मीडिया सलाहकार ध्रुव रौतेला, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, इंस्टीट्यूट के निदेशक बीके सिंह, इंस्टीट्यूट के चेयरमैन बीएस बिष्ट, रजिस्ट्रार डॉ. हेमचंद्र पांडेय,पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल के प्रबंधक श्याम अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें