

हरिद्वार। ( जीवन जोशी प्रधान संपादक ) माघ पूर्णिमा के अवसर आज देश की देवभूमि हरिद्वार में स्नान करने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है हर हर गंगे के गगन भेदी नारों के साथ लोग मां गंगा में डुबकी लगाने को बेताब हैं! चारों तरफ हर हर गंगे के उच्चारण हो रहे हैं।
आज का दिन बहुत ही महत्त्वपूर्ण माना जाता है! कहा जाता हैं माघी पूर्णिमा का स्नान एक भागवत करवाने के समान अपना आशीर्वाद बोनस अंक स्वरूप प्रदान जिपकरता है! मां गंगा में स्नान करने वाले लोगों को स्नान के पश्चात जो आत्म शांति मिलती है उसका बखान शब्दों में कर पाना संभव नहीं है!
उत्तराखंड में स्थित देवी देवता इस देश ही नहीं सम्पूर्ण विश्व के लिए एक चिराग के समान हैं! विदेशों में रहने वाले लोग अपने कुल देवता की पूजा करने अपने पैतृक गांव आते हैं और महाभारत की जागर लगाकर अपनी आस्था का प्रदर्शन करते हुए दिखते हैं!
आस्था है तो विश्वास भी है! संस्कार आस्था प्रदत्त हैं तो पीढ़ी भी आस्थावान होगी कुछ प्रतिशत! भारत में प्रयागराज में आज करोड़ों लोगों ने सुबह से डुबकी लगाने का अभियान चलाकर दिखा दिया है कि आस्था वानों की देश दुनियां में कमी नहीं है!
कह सकते हैं कि आस्था ही भगवान है! जिसके अंदर आस्था है उसे एक अद्भुत शक्ति पर कहीं न कहीं विश्वास है! गंगा नदी हो या प्रयागराज ये तीर्थ आस्था का प्रदर्शन करते हैं और हिंदू धर्म को मजबूती प्रदान कर दीर्घकालिकता प्रदान करने वाले हैं! माघ पूर्णिमा के बाद होली प्रारंभ मानी जाती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
*करिश्मा और रजनीश* परिणय सूत्र में बंधे*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
Breeking news*सांसद अजय भट्ट ने बजट को बताया दूरदर्शी और कर्तव्य निष्ट बजट*! पढ़ें किसका जताया आभार…
Breeking news: *मिट्टू की फुर्तीली पूँछ एकदम स्थिर हो गई*! पढ़ें: *बाल कलाकार क्यों डरे परीक्षा से*…