Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

आपकी कार में लगा है यह उपकरण तो कटेगा 5000 का चालान, जानें

Ad
खबर शेयर करें 👉

कई बार कार को धांसू लुक देने के लिए हम उसमें अलग से कई पार्ट्स लगवाते हैं. ये शौकिया तौर पर तो ठीक है, लेकिन नियम के हिसाब से चलें तो इसपर जुर्माना लग सकता है. अगर आपकी कार के आगे भी बुल बार या क्रैश गार्ड लगा है तो आपको दिक्कत हो सकती है. सरकार ने कार पर बुल बार और क्रैश गार्ड लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है. अगर कार पर यह लगा है तो 5 हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है. वहीं केस भी दर्ज किया जा सकता है. इसलिए कार में बुल बार और क्रैश गार्ड लगा है तो इसे तुरंत उतरवा दीजिए.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने किया बायपास निर्माण का धरातलीय निरीक्षण*! पढ़ें क्या बोले सीएम...vdo
Ad

चेसिस पर असर

बुल बार या क्रैश गार्ड वाहन के चेसिस पर लगता है. दुर्घटना की स्थिति में चेसिस के क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है. चेसिस को कोई भी नुकसान संभावित रूप से आपके वाहन को बेकार कर सकता है. हालांकि, टक्कर कितनी तेज है और उससे चेसिस को नुकसान होगा या नहीं, यह प्रभाव की तीव्रता पर निर्भर करता है.

क्या है क्रंपल जोन?

क्रंपल जोन एक सेफ्टी फीचर है. यह केबिन के अंदर टक्कर की तीव्रता के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं. एडवांस कारों में कई क्रंपल ज़ोन होते हैं, जो टक्कर होने पर उसके प्रभाव को कम करते हैं. लेकिन, बुल बार या क्रैश गार्ड, वाहन के फ्रंट क्रंपल ज़ोन द्वारा प्रदान किए गए लाभों को कम कर देता है

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने कुमाऊं द्वार महोत्सव में किया प्रतिभाग*! पढ़ें~ क्या बोले सीएम...

.एयरबैग खुलने में दिक्कत

दरअसल, अगर कार में बुल बार या क्रैश गार्ड लगा है तो यह दुर्घटना की स्थिति में एयरबैग को खुलने से रोकता है. क्योंकि कार के फ्रंट और बैक में एयरबैग के लिए सेंसर लगा रहता है और टक्कर होने पर प्रभाव गार्ड पर होता है. इसलिए फिर कार में एयरबैग का कोई मतलब नहीं रह जाता.

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें