

देहरादून:
उत्तराखंड के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से डिप्लोमा प्राप्त छात्र-छात्राओं और अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आगामी नवंबर माह में प्रदेश भर में तीन बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आमावाला स्थित आईआरडीटी (IRDT) सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान यह अहम जानकारी दी और अधिकारियों को इन आयोजनों की तैयारियां समय से शुरू करने के निर्देश दिए।
पॉलिटेक्निक पासआउट और अन्य युवाओं को मिलेगा रोजगार:
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य युवाओं को स्वावलंबी और रोजगारयुक्त बनाना है।
○नवंबर में प्रस्तावित तीनों वृहद रोजगार मेलों में पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलने के साथ-साथ अन्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भी अवसर दिए जाएंगे।
○इसके जरिए विभिन्न नामी कंपनियों और उद्योगों को एक मंच पर लाकर प्रदेश के युवाओं का चयन कराया जाएगा।
छात्रावासों और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान:
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में चल रहे बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
छात्रावास निर्माण: जिन संस्थानों में हॉस्टल की आवश्यकता है, उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर शीघ्र शासन को भेजने को कहा गया है।
आधुनिक सुविधाएं: छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए कॉलेजों में आधुनिक प्रयोगशालाएं (Labs), समृद्ध पुस्तकालय (Libraries), खेल सामग्री, शुद्ध पेयजल, ओपन जिम और नए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।
8 कॉलेजों में निर्माण कार्य अंतिम चरण में
विभागीय अधिकारियों ने बैठक में प्रस्तुतीकरण देकर बताया कि लोहाघाट, सल्ट, दन्या, गरुड़, गैरसैंण, नई टिहरी, पंतनगर और काशीपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक भवनों का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, जिन्हें बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
इस उच्चस्तरीय बैठक में तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, उप सचिव व्योमकेश दुबे, यूबीटीआर (UBTR) के निदेशक सचिव मुकेश पांडे, संयुक्त निदेशक एस.के. वर्मा और उप निदेशक एम.के. कन्याल सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
मसूरी मालरोड पर सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम: लगेंगे हाईटेक ANPR कैमरे और बोलार्ड, नियम तोड़ने वालों पर होगी पैनी नजर
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उनके कार्यकाल की सराहना, दी शुभकामनाएं
ब्रेकिंग न्यूज : *पीयूष जोशी को धमकी मामले में पुलिस से मिले जनप्रतिनिधि*! पढ़ें~ हल्दूचौड़ समाचार…