
बिंदुखत्ता। यहां देर रात गांधी नगर में एक आवासीय भवन में बिजली के शार्ट सर्किट होने से आग लग गई जो गौशाला तक पहुंच गई और चार पशु जल गए हैं जिसमें एक की मौत हो गई है और तीन पशु नब्बे फीसदी तक जल गए हैं।
जानकारी मिलते ही हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन की टीम मौके पर पहुंची तो पूरा गांव एकत्र था। मदन सिंह कार्की के परिजनों ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे करीब बिजली के मीटर में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई तो परिजन घर से बाहर निकल गए।
आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वह भवन से सटे गौशाला में पहुंच गईं जिसमे चार पशु थे। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तो प्यार गांव में हल्ला मच गया लोग पानी डालकर आग बुझाने लगे कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बेकाबू हो गई।
इसके दौरान लोगों ने विधायक को फोन किया तो उनका स्विच ऑफ था। इसके बाद लोगों ने सेंचुरी पेपर मिल को फोन किया तब दो फायर ब्रिगेड वाहनों से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो गया था।
आग से चार पशु नब्बे फीसदी जल गए हैं जिसमें से एक की मौत हो गई है और तीन पशु जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पूरे गांव के लोग घटना स्थल पर मौजूद थे।
लोगों ने बताया घटना के बाद से अब तक शासन का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा है। लोगों में इस बात को लेकर रोष देखा गया है कि विधायक का नंबर स्विच ऑफ था।
सी पी पी ने फायर ब्रिगेड न भेजी होती तो घटना और भी गंभीर रूप ले लेती जिससे जनहानि हो सकती थी। मदन सिंह कार्की के परिजनों के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। लोगों के अनुसार करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। आवसीय भवन को भी भारी नुकसान हुआ है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: “उत्तराखंड में हुआ विभागों का बंटवारा”! पढ़ें किसे क्या मिला…
नींबू-मिर्ची के टोटके बेचने के बहाने करते थे रैकी, अब पहुंचे सलाखों के पीछे
भारी बर्फबारी के बीच श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; उत्तराखण्ड पुलिस और आईटीबीपी के जवान शून्य से नीचे तापमान में भी मुस्तैद।