Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता:–गांधीनगर में भीषण अग्नि कांड में एक जानवर की मौत,शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा,…मौके पर नही पहुंचे शासन–प्रशासन के जिम्मेदार लोग….(VIDEO)

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता

ADVERTISEMENTS

यहां देर रात गांधी नगर में एक आवासीय भवन में बिजली के शार्ट सर्किट होने से आग लग गई जो गौशाला तक पहुंच गई और चार पशु जल गए हैं जिसमें एक की मौत हो गई है और तीन पशु नब्बे फीसदी तक जल गए हैं।जानकारी मिलते ही हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन की टीम मौके पर पहुंची तो पूरा गांव एकत्र था। मदन सिंह कार्की के परिजनों ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे करीब बिजली के मीटर में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई तो परिजन घर से बाहर निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...
YouTube player

आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वह भवन से सटे गौशाला में पहुंच गईं जिसमे चार पशु थे। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तो प्यार गांव में हल्ला मच गया लोग पानी डालकर आग बुझाने लगे कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बेकाबू हो गई।इसके दौरान लोगों ने विधायक को फोन किया तो उनका स्विच ऑफ था।

इसके बाद लोगों ने सेंचुरी पेपर मिल को फोन किया तब दो फायर ब्रिगेड वाहनों से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो गया था।आग से चार पशु नब्बे फीसदी जल गए हैं जिसमें से एक की मौत हो गई है और तीन पशु जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पूरे गांव के लोग घटना स्थल पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

लोगों ने बताया घटना के बाद से अब तक शासन का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा है। लोगों में इस बात को लेकर रोष देखा गया है कि विधायक का नंबर स्विच ऑफ था।सी पी पी ने फायर ब्रिगेड न भेजी होती तो घटना और भी गंभीर रूप ले लेती जिससे जनहानि हो सकती थी।

मदन सिंह कार्की के परिजनों के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। लोगों के अनुसार करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। आवसीय भवन को भी भारी नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें