Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

*चंद्रशेखर पाण्डेय* ने कांग्रेस के घर से निकाला मोदी भक्त! पढ़ें भाजपा नेता सीएस पाण्डेय ने किस किसको दिलाई भाजपा की सदस्यता…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाया है एक के बाद एक उनके साथ भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं। पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे और सेवा निवृत सहायक अभियन्ता चंद्रशेखर पाण्डेय ने आज भी बिंदुखत्ता कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए उनके एक युवा नेता को भाजपा का सिपाही बना दिया।

अपने जन संपर्क अभियान में आज उन्होंने कांग्रेस नेता देवी दत्त पाण्डेय के बड़े बेटे महेश पाण्डेय को भाजपा की सदस्यता दी और उनको टोपी और पट्टा पहनाया और जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जब दीपेंद्र कोश्यारी और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट गले मिले*! पढ़ें : *क्या होली के रंग में घुला सियासत का रंग*...

इसके अलावा पूर्व सैनिक तिवारी नगर तृतीय के श्री कफलटिया सहित अनेक लोग आज भाजपा में शामिल हुए।

बताते चलें श्री पाण्डेय के नेतृत्व में यहां समूचे लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस नेता महेश पाण्डेय के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को भारी नुकसान तिवारी नगर, गांधी नगर में हो सकता है।

शिवपुरी कालोनी में पुजारी नाम से प्रसिद्ध पाण्डेय परिवार ने भी आज भाजपा की सदस्यता ली जिनका सीएस पाण्डेय ने जोरदार स्वागत करते कहा अबकि बार चार सौ पार का नारा जनता को साकार करना है।

सरल स्वभाव वाले महेश पाण्डेय कहते हैं वह कांग्रेस परिवार से रहे हैं लेकिन आज बदलते भारत में भाजपा एक विचार है इसलिए सीएस पाण्डेय जी के जनसंपर्क अभियान में आज वह भी शामिल होकर पीएम नरेंद्र मोदी सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए जनता से कमल के लिए वोट मांगेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने महेश पाण्डेय का स्वागत करते हुए कहा समय की आवश्यकता है कि देश के युवा शक्ति इस देश की रीढ़ बने और दुनियां को नई दिशा दिखाने का हुनर सीखे जिससे देश विश्व गुरु बन सके। उन्होंने कहा सीएम पुष्कर धामी सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की जरूरत है इसलिए राज्य की पांचों सीट भाजपा जीत रही है हर कोई देश भक्ति की राह पर निकल पड़ा है जिससे विपक्ष की हालत खराब है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें