Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

मशहूर लोक गायक प्रहलाद मेहरा का निधन, उत्तराखंड संगीत जगत में शोक की लहर

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक प्रहलाद मेहरा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ADVERTISEMENTS Ad

पहाड़ी सिंगर प्रहलाद मेहरा का निधन

उत्तराखंड के मशहूर पहाड़ी सिंगर प्रहलाद मेहरा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके निधन के बाद से उत्तराखंड फिल्म जगत में शोक की लहर है। बता दें कि लोग प्यार प्रहलाद मेहरा को प्रहलाद दा कहकर बुलाते थे। उनके हर एक गीत में पहाड़ का वर्णन होता था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: सड़क निर्माण में बाधक बन रहे मंदिर को अन्यत्र किया स्थापित! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट...

प्रहलाद मेहरा को बचपन से ही था गाने का शौक

आपको बता दें कि उत्तराखंड के वरिष्ठ लोक गायक प्रहलाद सिंह मेहरा का जन्म चार जनवरी 1971 को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील चामी भेंसकोट में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम हेम सिंह और माता का नाम लाली देवी है। प्रहलाद सिंह मेहरा को बचपन से ही गाने का शौक था। इसके साथ ही उन्हें वाद्य यंत्र बजाने का शौक भी था। स्वर सम्राट गोपाल बाबू गोस्वामी से प्रभावित होकर वो उत्तराखंडी संगीत जगत में आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें