

भीमताल । इंटर कॉलेज में जाकर दी अग्निवीर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती की जानकारी देने हेतु वायुसैनिक चयन केन्द्र, रेस कोर्स नई दिल्ली की टीम ने मंगलवार को सार्जेंट संजय कुण्डू के नेतृत्व में टीम ने राजकीय इटंर कालेज चाफी,राजकीय इटंर कालेज पदमपुरी, राजकीय इटंर कालेज गुनियालेख में जाकर छात्र-छात्राओं को अग्निवीर भर्ती की पूरी प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड और अग्निवीर के रूप में लाभ प्राप्त आदि प्रक्रियाओं की विधिवत रूप से जानकारी दी।
इस दौरान चार साल बाद किस तरह अग्निवीरों के लिए घोषित आरक्षण का लाभ मिलेगा उनका भी वायुसेना टीम के द्वारा अवलोकन किया गया। बताया कि 26सितम्बर को दोगड़ा, ज्योलीकोट, पटुवाडांगर राजकीय इंटर कालेजों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस दौरान सार्जेंट दीपक केशरी, प्रशासनिक सहायक दुष्यंत आदि मौजूद थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *पुष्कर की यात्रा में गीता का योगदान*! पढ़ें *संपादक *जीवन जोशी* की अपनी बात…
उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों से लेकर जिला पंचायत अध्यक्षों तक को मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच, जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा की राशि प्रस्तावित
ब्रेकिंग न्यूज: *रेखा आर्या के पति पप्पू को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत*! पढ़ें~ रेखा आर्या की तरफ से कितनी लगी हैं धाराएं…