Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

डीएम वंदना ने किया लालकुआं बिंदुखत्ता का धरातलीय निरीक्षण! वन अधिकार समिति सदस्यों से की वार्ता! जल भराव व गौला नदी से बचाव के लिए दिए मातहतों को निर्देश! पढ़ें लालकुआं बिंदुखत्ता की बड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर आज जिलाधिकारी वंदना ने लालकुआं और बिंदुखत्ता का दौरा किया तथा वन अधिकार समिति के लोगों के साथ लंबी बातचीत की।

डीएम वंदना ने आज मोतीनगर स्कूल से अपने दौरे की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने गौला नदी के तटीय क्षेत्रों का दौरा किया तथा संबंधित विभागों को बरसात से पूर्व नदी किनारे तटबंध बनाए जाने को कहा। उन्होंने तत्काल चैनल खोदने के आदेश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जब दीपेंद्र कोश्यारी और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट गले मिले*! पढ़ें : *क्या होली के रंग में घुला सियासत का रंग*...

इसके बाद उन्होंने लालकुआं बंगाली कालोनी वन निगम डिपो नम्बर तीन के पास जल निकासी करने के लिए संबंधित विभाग को आदेश दिए व कूड़े की समस्या के निस्तारण को नगर पंचायत लालकुआं से अनुबंध करने के एसडीएम को आदेश दिए।

उन्होंने वन अधिकार समिति सदस्यों के साथ डोली रेंज के अतिथि गृह में लंबी बातचीत की तथा बिंदुखत्ता की समस्या को सुना।

डीएम वंदना ने पत्रकारों को बताया कि आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हर जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की कार्यवाही के लिए आज वन अधिकार समिति सदस्यों से लंबी बातचीत हुई है शीघ्र ही कुछ हल निकलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लखन मेहता* बने यूके महिला फुटबाल संघ उपाध्यक्ष! *वीरेंद्र दानू* प्रदेश उप सचिव नियुक्त! पढ़ें खेल समाचार...

उन्होंने कहा बरसात में जहां भी जल निकासी होनी है उसके लिए आर ई एस को धन दे दिया गया है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा बिंदुखत्ता के तटीय क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन टीम को जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर डीएफओ, एसडीएम, तहसीलदार, समाज कल्याण विभाग, नगर पंचायत, आर ई एस सहित दर्जन भर विभाग उनके साथ आए हुए थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें