


दूरगामी नयन डेस्क। कल ९ अप्रैल २०२४ मंगलवार से हिंदू धर्म का नया साल प्रारंभ होने जा रहा है जिसकी पूरे देश में तैयारी चल रही है। नव वर्ष आगमन को लेकर हिंदू समाज बेहद उत्साह में नजर आ रहा है।
हर मंदिर में साफ सफाई अभियान चल रहा है। पुराने से पुराना मंदिर भी संवत्सर प्रतिपदा को जगमग नजर आए इसके लिए हिंदूवादी संगठन मुहिम चलाए हुए हैं।
इस वर्ष संवत्सर का नाम कालयुक्त है और राजा श्री मंगल महाराज हैं और महामंत्री श्री शनि देव महाराज हैं।
इस वर्ष मेष राशि, धन राशि और सिंह राशि को संवत्सर अपेट है इसके लिए तीनों राशि के लोगों को संवत्सर प्रतिपदा तिथि को शिव मंदिर में जाकर सफेद वस्तु जैसे चावल, दूध, दही, सफेद वस्तु, वस्त्र में से एक कुछ दान करना चाहिए।
मिथुन राशि को विषुवत संक्रांति पर चांदी का पैर बनाकर दान करना चाहिए शिव मंदिर में रुद्री पाठ करवाना अच्छा रहेगा। सभी राशि के जातक समय समय पर धार्मिक स्थल पर जाकर अनुष्ठान करें तो शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
मंगल ग्रह के राजा होने और शनि ग्रह के महामंत्री होने से सत्ता परिवर्तन के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं! जबकि संवत्सर में अशांति, भय, वर्षा शून्य, जैसे संकेत दिखते हैं उसके बावजूद विदेशों से संबंध अच्छे रहेंगे।
सभी बारह राशियों के इस वर्ष अटके काम सुधरने के संकेत नजर आते हैं! शिव स्तुति इस वर्ष संकट से मुक्ति का महा मंत्र होगा!
भगवान बजरंग बली और शनि महाराज की जोड़ी शुभ फल दायक होगी! भक्ति भाव से इस संवत्सर के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।
इस साल सभी बजरंग बली और शनि महाराज के भक्तों का कल्याण होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *मौत के भय से गुलाल तक जीवन का सफर*! पढ़ें : *भयावह यात्रा वृतांत* दुबई से भारत…