
रामनगर- यहां प्रसिद्ध आस्था के केंद्र गर्जिया मंदिर परिसर में दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने से गर्जिया मंदिर परिसर में लगायी गयी दर्जनों प्रसाद की दुकानें जलकर राख हो गई। इस दौरान भक्तों में अफरा-तफरी मच गई है। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सभी प्रसाद की दुकानें जलकर राख हो गई, दुकानदारों ने भाग कर बमुश्किल अपनी जान बचाई। उक्त अग्निकांड में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया, पता चला है कि मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान जलती हुई बत्ती एक दुकान के ऊपर गिर गई जहां से आग लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते बेकाबू हो गई।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *वैलिब्रिज का फीता काटकर सांसद ने किया शुभारंभ*! पढ़ें कैंची धाम अपडेट…देखें vdo
ब्रेकिंग न्यूज: *हरिद्वार कुंभ मेले के लिए मिले 115.61 करोड़*! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने किसका जताया आभार…
ब्रेकिंग न्यूज: *चम्पावत पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय का कब्जा*! *भाजपा को मिली हार*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…