Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

पण्डित जी सावधान! पूजा के लिए बुलाकर बना ली जा रही है अश्लील वीडियो! दूध में दवा मिलाकर यजमान कर रहे बेहोश! पढ़ें कहां पकड़े गए दो यू ट्यूबर पति पत्नी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। लोग पैसा कमाने के लिए कितना गिर सकते हैं आज के समय में अंदाज लगा पाना बेहद मुश्किल है! सामाचार है कि एक यूट्यूबर नेअपनी पत्नी के साथ मिल कर ब्लैकमेलिंग के जरिए एक बुज़ुर्ग को हनीट्रैप का शिकार बना लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा कोतवाली खटीमा क्षेत्र से हनीट्रैप कर जबरन पैसा वसूली करने वाले वाले पति पत्नी को गिरफ्तार किया है।

दोनों ने एक रिटायर्ड शिक्षक पंडित को अपने घर पर पूजा पाठ के लिए बुलाकर हैनी ट्रैप में फंसाया था।पुलिस के मुताबिक 23 अक्तूबर को जगदीश चन्द्र जोशी ने थाना खटीमा में तहरीर दी गयी।

जिसमें उसने आरोप लगाया कि अपने आपको को पत्रकार बताने वाले वैभव अग्रवाल व बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल निवासी शिव कालौनी वार्ड न0-17 खटीमा ने उसके साथ धोखाधड़ी की।दोनों आरोपियों ने जगदीश चंद्र जोशी को पूजा पाठ के लिये अपने घर पर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *रुद्रपुर में तैनात एएसआई संजय खाती का आकस्मिक निधन*! पढ़ें कहां के रहने वाले थे...

यहां दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उन्हें बेहोश किया और बेहोश होने पर दोनों पति पत्नी द्वारा उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाई गई और उनकी फोटो व वीडियो दिखाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी।आरोप है कि दोनों आरोपियों ने ब्लैकमेल कर उनसे 2,57000 रूपये नकद, एक मोबाइल फोन ले लिया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा पूरे प्रकरण कि गहनता से विवेचना करने के निर्देश दिये गये, दोनों नामजद के बारे में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना खटीमा में पूर्व में भी वैभव अग्रवाल के विरुद्ध एक रंगदारी का अभियोग पंजीकृत है जो न्यायालय में विचाराधीन है।

पूछताछ के लिए दोनों पति पत्नी को थाने बुलाया गया तथा दोनों से अलग-अलग गहनता से पूछताछ की गई और दोनों के मोबाईलों को चैक किया गया तो दोनों के मोबाईल मे वादी की फोटो तथा वीडियो मौजूद मिली।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *एक लाख की चरस लेकर आ रहे तीन युवक गिरफ्तार*! पढ़ें कहां के हैं आरोपी...

दोनों के द्वारा संयुक्त रुप से अपनी गलती की माफी मांगते हुए बताया कि हम दोनों पति पत्नी पत्रकारिता की आड़ में लोगों को डराते धमकाते हैं और वसूली करते हैं।

हनीट्रैप के जरिए वसूली करने वाले दंपति का कुबूलनामापकड़े गए दोनों पति पत्नी ने संयुक्त रूप से अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए बताया कि हम दोनों पति पत्नी पत्रकारिता और सूचना अधिकार की आड़ में लोगों को डराते धमकाते हैं।

पंडित जगदीश चन्द्र जोशी हमारे यहां पूजा करने आते थे। ये शिक्षा विभाग से रिटायर्ड थे। इनके पास पैसा बहुत है। हमको लालच आ गया था। इस कारण हमने षडयंत्र के तहत इनकी फोटो तथा वीडियो बना ली थी।

वीडियो और फोटो को वायरल करने का डर दिखा कर इनसे पैसे वसूल करते थे। इस घटना को मामूली घटना नहीं माना जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें