Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

पत्रकार उमेश राणा की शव यात्रा में उमड़ी भीड़! परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! पत्रकारों ने की उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग! पढ़ें लालकुआं की दुखद खबर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पत्रकार उमेश राणा को आज गमगीन माहौल में सैकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी और भारी संख्या में लोगों ने उनकी शव यात्रा में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लखन मेहता* बने यूके महिला फुटबाल संघ उपाध्यक्ष! *वीरेंद्र दानू* प्रदेश उप सचिव नियुक्त! पढ़ें खेल समाचार...

तीन बजे करीब उनके आवास से शव यात्रा मुक्ति धाम के लिए रवाना हुई जिसमें पत्रकारों, राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं, ट्रांसपोर्टर, समाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

उनके निधन की खबर जिसे भी मिली वह आज बेहद दुखी हुआ। वह अपने पीछे तीन पुत्र व चार पुत्रियों, पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी स्वर्गीय उमेश राणा पर ही थी।

उनके निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्रकारों ने सरकार से उनके परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल ने भी स्वर्गीय उमेश राणा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से पत्रकार उमेश को विदाई दी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें