

लालकुआं। पत्रकार उमेश राणा को आज गमगीन माहौल में सैकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी और भारी संख्या में लोगों ने उनकी शव यात्रा में हिस्सा लिया।
तीन बजे करीब उनके आवास से शव यात्रा मुक्ति धाम के लिए रवाना हुई जिसमें पत्रकारों, राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं, ट्रांसपोर्टर, समाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
उनके निधन की खबर जिसे भी मिली वह आज बेहद दुखी हुआ। वह अपने पीछे तीन पुत्र व चार पुत्रियों, पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी स्वर्गीय उमेश राणा पर ही थी।
उनके निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्रकारों ने सरकार से उनके परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है।
जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल ने भी स्वर्गीय उमेश राणा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से पत्रकार उमेश को विदाई दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…