

कैंप लगने की सूचना पहले ही लाभार्थियों को दी जाएगी, 9 सितंबर के बाद लगाए जाएंगे कैंप
बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता क्षेत्र में रविवार को श्रम विभाग के कैंप को लेकर फैली एक गलत सूचना के चलते कार रोड मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हो गईं। बताया गया कि श्रम विभाग की ओर से क्षेत्र में कैंप लगाया जा रहा है, जिसके बाद ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गईं।मामले की जानकारी मिलने पर श्रम विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। कर्मचारी ने बताया कि श्रम विभाग के कैंप 9 सितंबर के बाद लगाए जाएंगे। कैंप की तारीख और स्थान की जानकारी लाभार्थियों को पहले ही उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।श्रम विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना के आधार पर कैंप स्थल पर भीड़ न लगाएं और कैंप से संबंधित जानकारी के लिए विभागीय सूचना का ही भरोसा करें।रविवार को अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं के बाजार में एकत्रित होने से कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक में संक्रामक रोग बेकाबू*! पढ़ें ~ भीमताल ब्लॉक अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने सपत्नीक हरितालिका तीज कार्यक्रम में किया प्रतिभाग*! पढ़ें~ कितने अतिथि रहे मौजूद…