Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बिंदुखत्ता के तटीय भागों में भू कटाव तेज हो गया है जिससे कई लोगों की जमीन नदी में समा चुकी है तो वहीं कई घर नदी की जद में आ गए हैं।

ADVERTISEMENTS

इंद्रानगर द्वितीय, रावतनगर, तीन मंदिर, देवी मंदिर खुरियाखत्ता सहित कई गांव आपदा की चपेट में हैं। लगातार नदी भू कटाव कर रही है जिससे तटीय भाग के लोगों में भय व्याप्त है और लोग बचाव के लिए चिल्ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मालिकन की हत्या कर नौकर जेवरात ले उड़ा*! पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ा गया! पढ़ें~ देहरादून अपडेट...

लोगों ने पानी डायवर्ट करने की मांग करते हुए दस पोकलैंड मशीन नदी में उतारने की मांग की है लेकिन वन विभाग द्वारा सिर्फ एक पोकलैंड मशीन नदी में उतारी है जो ऊँट के मुँह में जीरा साबित हो रही है।

पूराने तटबंध जो कटाव रोक रहे थे अब वह भी नदी में समाते जा रहे हैं जिससे जबरदस्त भू कटाव होने लगा है। लोगों के अनुसार अब तक तीस हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नदी में समा चुकी है और कई घर नदी में सामने की तरफ हैं।

इंद्रा नगर द्वितीय में पचास से अधिक मकान नदी के मुहाने पर आ गए हैं जिसने लोगों का सुख चैन सब छीन लिया है। पूरी रात लोग जाग रहे हैं और भगवान से बचाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है जनता लगातार तटबंध बनाए जाने की मांग करती रही लेकिन किसी ने भी इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: समूचे क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की मची धूम! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें