

भीमताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया का भीषण प्रकोप, दो मौतें; सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ज्योलीकोट और उसके आसपास के लगभग 8 से 10 गांवों में पीलिया डायरिया और टायफाइड का भीषण प्रकोप फैला हुआ है।
दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि क्षेत्र में जन स्वास्थ्य के संदर्भ में गंभीर हालात बन गए हैं।

संक्रमण की भयावहता को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए अग्रिम आदेशों तक क्षेत्र के सभी प्रमुख सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों प्रशासनिक कार्रवाई कड़े निर्देशों और हस्तक्षेप के बाद बंद रहने वाले विद्यालयों व केंद्रों की सूची प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार~
अग्रिम आदेशों तक निम्नलिखित शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे:
राजकीय इंटर कॉलेज (रा इ का) ज्योलीकोटराजकीय प्राथमिक विद्यालय (रा प्रा वि) ज्योलीराजकीय प्राथमिक विद्यालय (रा प्रा वि) ज्योलीकोटराजकीय प्राथमिक विद्यालय (रा प्रा वि) गांजाराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (रा उ प्रा वि) छीड़ागांजाहिमालयन एकेडमी ज्योलीकोटसेंट एंथोनी कॉन्वेंट ज्योलीकोटसेंट एंथोनी कॉलेज ज्योलीकोटबाल संसार स्कूल ज्योलीकोटनेचर वैली इंटरनेशनल स्कूल सरियातालआंगनबाड़ी केंद्र: ज्योली, ज्योलीकोट, सरियाताल, भल्यूटी और बेलुवाखान।
संकट की वर्तमान स्थिति: दो मौतों से क्षेत्र में दहशत। इस जलजनित संक्रमण ने अब तक क्षेत्र में दो हंसती-खेलती जिंदगियां छीन ली हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने सपत्नीक हरितालिका तीज कार्यक्रम में किया प्रतिभाग*! पढ़ें~ कितने अतिथि रहे मौजूद…
ब्रेकिंग न्यूज: * तो क्या अब राजस्व गांव के लिए हल्द्वानी में होगा आंदोलन*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीपीपी कर्मचारी नेता धन सिंह नहीं रहे*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…