

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और उनकी धर्म पत्नी गीता धामी ने गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेले में सहभागिता की।
इस दौरान गोर्खाली समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत की सुंदर झलक इस आयोजन में देखने को मिली।

इस अवसर पर गीता धामी ने कहा हरितालिका तीज के इस पावन पर्व पर मातृशक्ति का उत्साह, उमंग और अपनी परंपराओं के प्रति समर्पण मन को आनंदित करने वाला रहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा अमर शहीद कप्तान दल बहादुर थापा की स्मृति में बनने वाले आजाद हिंद फौज शहीद द्वार का शिलान्यास भी किया ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा हमारे वीर सपूतों के बलिदान और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आयुर्वेदाचार्य आचार्य बाल कृष्ण, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शाह , गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कोटिया, श्रीमती नेहा जोशी, सिद्धार्थ अग्रवाल एवं श्रीमती अनुकृति गुसाईं सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गौला गेट में दिखा गुलदार*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल जिला प्रशासन ने किया पांच अपराधियों को जिला बदर*! पढ़ें लालकुआं का कौन है…
ब्रेकिंग न्यूज: *EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण*! पढ़ें~ चुनावी तैयारी…