Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज़: *पत्रकार अजय उप्रेती के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार*! पढ़ें कहां हुए सपत्नीक घायल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। सड़क हादसे में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। शुभचिंतकों ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बताते चलें चंपावत से लौटते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती के स्वास्थ्य में अब निरंतर सुधार हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वह वर्तमान में अपने गोपीपुरम (हल्दूचौड़) स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में परिचित व शुभचिंतक पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जान रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को ले सकते हैं शपथ, शासन स्तर पर तैयारियां तेज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 12 अक्टूबर को वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती अपनी धर्मपत्नी के साथ पैतृक गांव (जनपद चंपावत) से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान चल्थी क्षेत्र अंतर्गत स्वाला के समीप पहाड़ी से अचानक भरभराकर गिरे एक पत्थर की चपेट में उनकी बाइक आ गई।

इस अप्रत्याशित दुर्घटना में उप्रेती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी आंशिक चोटें आईं।मामले की जानकारी देते हुए चल्थी थाना इंचार्ज राकेश कठायत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल 108 आपातकालीन सेवा की मदद से टनकपुर अस्पताल भिजवाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उप्रेती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। अस्पताल में सघन चिकित्सीय देखभाल के बाद उनकी स्थिति में सुधार आया, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रील के जुनून ने छीनी मासूम की जिंदगी: लालकुआं में भाई की डांट से आहत 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वर्तमान में वे अपने हल्दूचौड़ स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों और स्थानीय गणमान्य लोगों का उनके आवास पर हालचाल जानने हेतु तांता लगा हुआ है। सभी शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र व पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें