Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने…vdo

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री उत्तराखंड गणेश जोशी द्वारा उपनल कार्यालय हल्द्वानी में मीडिया से वार्ता करते हुए अवगत कराया कि दिनांक 10 सितम्बर, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे हल्द्वानी (वाटिका गार्डन) में *“भारतीय सैन्य बलों एवं अर्द्धसैनिक बलों के गौरव सेनानियों के मिलन समारोह”* का आयोजन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड एक सैनिक बहुल क्षेत्र है और इस मिलन समारोह में लगभग 5000 पूर्व सैनानियों के आने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग के कैंप की झूठी खबर से जुटीं महिलाएं, अब इस दिन लगेगा कैंप... देखें वीडियो

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में वीरता पदक पाने वाले सभी पूर्व सैनिकों / वीर नारियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया गया है।

शहीद होने वाले वीर सैनिकों की विधवाओं को मिलने वाली शहीद अनुदान राशि को *रू. 10 लाख से बढ़ाकर रू. 50 लाख* किया गया है।

शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जायेगी। अभी तक 28 शहीद परिवारों के सदस्यों को नौकरी दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के लिये यह बड़े गौरव का विषय है कि देश के प्रथम NSA अजीत डोभाल , प्रथम CDS स्व० श्री बिपिन रावत, द्वितीय CDS अनिल चौहान इस प्रदेश से हैं और तृतीय CDS भी गढ़वाल रेजिमेंट से सम्बन्धित हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि देहरादून में विशाल सैन्य धाम का निर्माण किया गया है, जो लगभग अक्टूबर माह में जनता को समर्पित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक में संक्रामक रोग बेकाबू*! पढ़ें ~ भीमताल ब्लॉक अपडेट...

शहीदों की वीरता के व्याख्यान के लिये सैन्य धाम में 1734 शहीद परिवारों के आंगन की मिट्टी व 28 नदियों का जल लाया गया है। परिसर में बाबा जसवन्त सिंह और बाबा हरभजन सिंह का मंदिर भी बनाया गया है तथा वीरता के व्याख्यान हेतु लाइट एण्ड साउण्ड शो का आयोजन भी किया जायेगा।

यह सैन्य धाम चारों धाम के दर्शन को आने वाले पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सीमा पर शहीद होने वाले वीर सैनिकों के पैतृक गाँव में शहीद के नाम पर रोड एवं स्कूल का नाम रखने एवं शहीद की मूर्ति स्थापित करने का कार्य तत्परता से कर रही है।


इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला एवं क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी ले० कर्नल गोविन्द सिंह कन्याल (अ०प्रा०) उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें