Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में*! पढ़ें~ कितने कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद नैनीताल भ्रमण पर बुधवार को पहुंच रहे हैं।* प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी दिनांक 09 सितम्बर 2026 (बुधवार) को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार 9 सितंबर को प्रातः 09:55 बजे लोहियाहैड हैलीपैड, खटीमा से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10:05 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी, नैनीताल पहुँचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: * तो क्या अब राजस्व गांव के लिए हल्द्वानी में होगा आंदोलन*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

वहाँ से कार द्वारा प्रस्थान कर 10:25 बजे होटल विंटेज ग्रीन, रामपुर रोड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री अपराह्न 1:50 बजे होटल विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर 2:00 बजे एफटीआई हैलीपैड पहुँचेंगे तथा 2:10 बजे हैलीकाप्टर द्वारा पन्तनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

2:20 बजे पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचकर पन्तनगर एयरपोर्ट से अपराह्न 2:40 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 3:10 बजे पुनः होटल विंटेज ग्रीन, हल्द्वानी पहुँचेंगे, जहाँ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 4:30 बजे होटल विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर 4:35 बजे होटल अमरदीप, देवलचौड़ चौराहा, हल्द्वानी पहुँचेंगे, जहां वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक तथा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें