Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। जल जनित रोगों के बढ़ते खतरे और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने एक बेहद चिंताजनक एवं एक्शन मोड में है। उन्होंने ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम प्रधानों , स्थानीय जनप्रतिनिधियो ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पानी के सभी पारंपरिक और आधुनिक स्रोतों की तत्काल सफाई करवाएं और उनमें क्लोरीनेशन सुनिश्चित करें।

ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि उनके द्वारा पूरे ब्लॉक के लिए हाइपोक्लोराइड (क्लोरीन) की व्यवस्था की गई है।

सभी ब्लॉक कार्यालय एवं कैंप आवास से इस हाइपोक्लोराइड को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा हैं कि जिन भी स्रोतों से ग्रामीण पेयजल का उपयोग कर रहे हैं, उन सभी जल स्रोतों में इसे तुरंत डाला जाए ताकि पानी पूरी तरह शुद्ध और कीटाणुरहित हो सके।

डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में उनकी टीम पिछले काफी समय से लगातार बचाव कार्य चला रही है। जल जनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए कई क्षेत्रों में जून माह से ही युद्धस्तर पर क्लोरीनेशन का कार्य करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग के कैंप की झूठी खबर से जुटीं महिलाएं, अब इस दिन लगेगा कैंप... देखें वीडियो

साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेंपलिंग एवं कैंप भी लगाए गए हैं उन्होंने साफ कहा कि जनस्वास्थ्य को राहत देना और ग्रामीणों की सुरक्षा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें