Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कोतवाली के समीप डिप्टी रेंजर के घर पांच लाख की डकैती! पढ़ें कितना सोना चांदी और नगदी ले गए*! पढ़ें लालकुआं अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं। कोतवाली लालकुआं से कुछ दूरी पर वनकर्मी के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी मिली है कि चोरों ने घर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि कोतवाली के ठीक बगल में हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Oplus_131072

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर चार आजाद नगर निवासी मोहिनी परिहार का मकान लालकुआं कोतवाली के ठीक बगल में स्थित है।

यह भी पढ़ें 👉  चीनी की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगाने की तैयारी: केंद्र सरकार ने बदली एथनॉल खरीद नीति, अब चीनी मिलों से नहीं खरीदा जाएगा गन्ने के रस से बना एथनॉल
Oplus_131072

गत दिवस वह एक रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थीं और रात को घर नहीं लौटीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। चोर दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर के अंदर घुसे और वहां रखे कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

Oplus_131072


वन कर्मी मोहिनी परिहार के अनुसार चोर घर से सोने के दो मंगलसूत्र, जिनका कुल वजन दो तोले से अधिक बताया गया है, कान के टॉप्स, करीब आधा किलो चांदी और 22 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

चोरी गए सामान की कुल कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। परिवार के घर लौटने पर चोरी की जानकारी मिलने से उनके होश उड़ गए।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वार्ड नंबर चार स्थित एक घर में चोरी की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संभालेंगे कमान: ताजिकिस्तान के दुशान्बे में एससीओ (SCO) शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही।


उल्लेखनीय है कि मोहिनी परिहार के पति स्वर्गीय भीम सिंह वन विभाग में कार्यरत थे, जबकि उनके पुत्र वीरेंद्र परिहार वर्तमान में टांडा रेंज में डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात हैं।

कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई इस चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है। पुलिस ने जांच तेज करते हुए कहा कि अपराधी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है और सभी पहलुओं पर जांच तेज कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें