Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

हिंदी साप्ताहिक *दूरगामी नयन* के ग्यारहवें वर्ष में प्रवेश पर खास अपडेट*! पढ़ें [प्रधान संपादक जीवन जोशी] की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

भीमताल/बिंदुखत्ता। हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन ने सफलता के दस वर्ष पूरे कर ग्यारहवें वर्ष में प्रवेश किया है जो बिंदुखत्ता जैसे दूरस्थ क्षेत्र से प्रकाशित होता है! विजयादशमी के दिन दस वर्ष पूरे कर ग्यारहवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन परिवार ने हैडियागांव भीमताल जन्म भूमि से सफर प्रारंभ किया और बिंदुखत्ता जैसे गांव का चयन किया और बिंदुखत्ता से प्रकाशन शुरु किया। जो सफलता के दस वर्ष पूरे कर ग्यारहवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

इस दस वर्ष की यात्रा में अनेकों बार समस्याओं से जूझना पड़ा और जन आंदोलन का हिस्सा बनकर सेतु का काम कर विकास के लिए जन भावना को मंच दिया और सरकार ने भी सकारात्मक कदम उठाया।

जिससे ड्रग फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है और सरकार ने नशे के खिलाफ जन भावना को अंगीकार किया है ये हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन की पहल रही है जो आगे भी रहेगी!

यह भी पढ़ें 👉  ‘विकसित उत्तराखण्ड-यात्रा जारी है’: सीएम धामी ने उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं और प्रगतिशील किसानों से किया सीधा संवाद

माफिया तंत्र के खिलाफ आवाज उठाई और कई माफिया नेस्तनाबूद हुए! दूरगामी नयन परिवार ने हर विधानसभा क्षेत्र में हर समस्या को प्रमुखता से उठाया ही नहीं बल्कि समस्या का समाधान भी सामने रखने का प्रयास किया!

इसका उदाहरण बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग को पूरा समर्थन दिया जिसके चलते आज ये मुद्दा पटल पर है और सरकार प्रयासरत है जो जन भावना की जीत ही है! सरकार ने जन भावना को अंगीकार तो किया है लेकिन कुछ समस्या है जिसका विकल्प सरकार तलाश रही है!

निर्वनीकरण का रास्ता सरकार चुनकर राज्य के कुछ ग्रामों को सरकार पड़ोस के राजस्व ग्रामों से अटैच भी कर सकती है कुछ ग्राम पंचायत इस क्षेत्र को अपने साथ शामिल कर मूल भूत सुविधा दे सकती हैं!

सरकार हरक़त में है ये बहुत बड़ी उपलब्धि जनता की है जो रास्ता तलाशा जा रहा है! सरकार गंभीर है ये कह सकते हैं क्योंकि पूर्व की सरकारों ने भी इससे ज्यादा कुछ नहीं किया जो वर्तमान में दिख रहा है पहलीबार जनता के बीच आंदोलन में सीएम पुष्कर धामी ने अपना प्रतिनिधि भेजा जो एक कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा के रूप में भरे जन दरबार आया और लोगों की सुनी भी और अपनी सुनाई भी!

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी मालरोड पर सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम: लगेंगे हाईटेक ANPR कैमरे और बोलार्ड, नियम तोड़ने वालों पर होगी पैनी नजर

ये भी जन भावना के सम्मान का अपना तरीका है! हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन सत्य को लेकर समाज के बीच जो पकड़ अपनी बनाए है वह धरातल पर रेंगकर पत्रकारिता होने की जीत है!

किसी ने कहा हम पत्रकार हैं लेकिन हमें लोगों ने कहा ये पत्रकार हैं ये अंतर है और यहीं हमारी सफलता की कुंजी है जो पाठकों के सहयोग और समर्थन से नित नए आयाम स्थापित कर आगे बढ़ रहे हैं।

जिसमें सुची पाठकों, शुभ चिंतकों, सूचना विभाग, अन्य सहयोगी मित्र सभी की जनभावना को एकसूत्र में पिरोकर नए रत्न की तरह दूरगामी नयन परिवार ग्यारहवीं वर्ष की शुभ बेला में आप सभी का साधुवाद ज्ञापित कर यह ग्यारहवें वर्ष का पहला अंक पाठकों को समर्पित करता है और सभी को प्रणाम करता है। उम्मीद करता है आप सभी का प्यार और स्नेह सदैव पूर्ववत रहेगा। (संपादक की कलम से)

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें