Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *गौरव सेनानी मिलन समारोह में बिंदुखत्ता राजस्व गांव की उठी मांग*! पढ़ें~~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/बिंदुखत्ता। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित गौरव सेनानी सम्मान मिलन समारोह में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीएम पुष्कर धामी की मौजूदगी में पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन के माध्यम से की है।

ADVERTISEMENTS

सीएम पुष्कर धामी को संबोधित ज्ञापन में पूर्व सैनिक लीग बिंदुखत्ता के अध्यक्ष कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने कहा है कि बिंदुखत्ता को चुनाव अधिसूचना से पूर्व राजस्व गांव घोषित किया जाना चाहिए। इन्होंने कहा है जल्द अधिसूचना जारी न होने पर हजारों लोग 27 सितंबर को लालकुआं में विशाल आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

बताते चलें राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर गत पंद्रह अगस्त से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और हर दिन सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, नौजवान पूर्व सैनिक गांव गांव जाकर लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

लोगों को उम्मीद है सूबे की सरकार बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव घोषित करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सम्मुख दिया ज्ञापन क्या रंग लाएगा यह आने वाला समय ही बताएगा फिलहाल लोगों को धामी सरकार से बेहद उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें