


हल्द्वानी। यहां रेलवे बाजार स्थित श्री सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय में हिंदी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत से श्री नौटियाल मुख्य अतिथि थे। जबकि विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल थे।

इस अवसर पर विद्यालय में संस्कृत की शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों ने मंगलाचरण और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।
प्रख्यात विद्वान पूर्व प्रधानाचार्य डॉ गोपाल दत्त त्रिपाठी ने कहा सनातन ही जीवन का सार है इससे ही प्राणियों में सद्भावना बनी रहेगी। उन्होंने सभी लोगों से हिंदी अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र भाषा को बचाने के लिए संस्कृत को बढ़ावा देना चाहिए।

इस दौरान विद्यालय परिवार के संस्थापक सदस्यों में से श्री बेलवाल, श्री गोस्वामी, डॉ जानकी त्रिपाठी,

मनोज पांडेय, डॉ नारायण थुवाल, श्री कृष्ण पांडे, डॉ मोहित जोशी सहित अनेकों सनातन धर्म की बुनियादी शक्तियां यहां मौजूद थीं। सभी विद्वान सनातन धर्म के प्रेरकों ने कहा सभी धर्मों की आत्मा एक है जिसका मार्ग दर्शक सनातन धर्म है।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा यह उनका सौभाग्य है कि वह आज सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय में हिंदी दिवस पर अतिथि बतौर मौजूद हूं।
उन्होंने कहा उनसे जो कुछ बन पड़ेगा वह विद्यालय परिवार को सदैव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा सनातन ही हमें जीवन जीने का सत्य मार्ग दिखाता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं*! पढ़ें~ हल्द्वानी में सीएम*पुष्कर धामी* के बोल…
ब्रेकिंग न्यूज: *महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन*! पढ़ें ~~ कहां था मुख्य कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की पूजा अर्चना*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…