Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज : *चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ आयोग की बैठक*! पढ़ें~ ताजा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफल सम्पादनार्थ ईवीएम तथा वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय की अध्यक्षता में शनिवार को एन.आई.सी. कक्ष, तहसील परिसर हल्द्वानी में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

विधानसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन-2027 हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार विगत निर्वाचनों की भाँति जनपद में उपलब्ध ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच का कार्यक्रम नियत किया गया है।

जनपद में उपलब्ध कुल BU,1541 व,CU 2716 तथा VVPATs 2224 है FLC का समय प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तकFLC की शुरुआत 23 अक्टूबर 2026FLC की संभावित अंतिम तिथि 4 नवम्बर, 2026*FLC प्रक्रिया हेतु अनिवार्य व्यवस्थाएं की गई सुनिश्चित।

यह भी पढ़ें 👉  कोतूहल से मातम: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भारी भगदड़, 19 की दर्दनाक मौत; आयोजक हिरासत में

प्रत्येक राजनैतिक दल को अपने अधिकृत प्रतिनिधियों का विवरण – नाम व मोबाईल नम्बर, पिता,पति का नाम, पूरा पता, आधार,वोटर आईडी नम्बर, आईडी की फोटोकॉपी तथा दो-दो नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटोग्राफ निर्धारित प्रारूप में देना होगा।FLC सेन्टर में DFMD स्थापित किया जायेगा और HHMD से सुरक्षाकर्मी द्वारा तलाशी ली जायेगी।

FLC प्रक्रिया की निर्वाध वेबकास्टिंग की जायेगी, जिसका आयोग एवं CEO कार्यालय द्वारा URL के माध्यम से निगरानी की जायेगी।फोटो पहचान पत्र (प्रवेश पत्र) के आधार पर ही FLC हॉल में प्रवेश दिया जायेगा।

हॉल में मोबाईल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर एवं कैमरा प्रतिबंधित रहेगा। केवल 3 अधिकृत मोबाईल फोन की अनुमति होगी 2 फोन FLC-ओके मशीनों की स्कैनिंग हेतु तथा 1 फोन इंजीनियर द्वारा कार्यक्षमता जाँचने हेतु।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार एवं भारत निर्वाचन आयोग के क्रम में पत्र 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि तथा 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर 2027 की आगामी तीन अर्हता तिथियों हेतु अग्रिम आवेदन प्राप्त करने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 9वीं से 12वीं के अल्पसंख्यक छात्रों के लिए धार्मिक पाठ्यक्रम तैयार; शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मतदेय स्थलों का युक्तिकरण 2 नवंबर तक, प्रारूप नामावली प्रकाशन 12 नवंबर, दावे-आपत्ति अवधि 12 नवंबर से 12 दिसंबर निस्तारण 28 दिसंबर2026 तक तथा अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी2027 किया जाएगा।

किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे, शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कर Annexure-SSR-2026 19 अक्टूबर तक आयोग को भेजा जाना है।

नाम अपमार्जन 2% से अधिक होने या एक ही व्यक्ति द्वारा 5 से अधिक आपत्ति दिये जाने पर ERO द्वारा क्रॉस-वेरिफिकेशन किया जायेगा। पुनरीक्षण अवधि में फार्म 9, 10, 11 व 11ए की सूचियाँ प्रत्येक सप्ताह राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जायेंगी।

बैठक में *बीएसपी जगदीश कुमार, उमरकस निदान, हरिश चंद्र सिनोली, कृष्ण चंद्र, भुवन आर्य, महेश चंद, शिव गणेश, कांग्रेस से जगदीश, ताहिर हुसैन भाजपा मनीष कुमार पाल प्रकाश नैनवाल आम आदमी पार्टी श्रीकांत, निर्दलीय सुरेंद्र सिंह लोहनी उप जिलाधिकारी मोनिका सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे सहित समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें