Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी और गीता धामी ने रामनवमी पर किया अनुष्ठान*! पढ़ें~ उत्तराखंड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  IND vs WI: बेंगलुरु में बारिश ने फेरा रोमांच पर पानी, पांचवां टी20 मुकाबला रद्द; 2-2 की बराबरी पर छूटी सीरीज

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना, श्रद्धा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मकता और भक्ति भाव का संचार करता है।

उन्होंने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। यह परंपरा हमें नारी शक्ति के महत्व को समझने और उसका आदर करने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि प्रदेश पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। साथ ही, प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोतवाली के समीप डिप्टी रेंजर के घर पांच लाख की डकैती! पढ़ें कितना सोना चांदी और नगदी ले गए*! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें