Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

रविवार को तीसरी बार पीएम की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी! इंडिया गठबंधन को नहीं मिला नीतीश और चंद्र बाबू का समर्थन! पढ़ें कहां छाया मातम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। लाख कोशिश करने के बाद भी इंडिया गठबंधन सरकार नहीं बना पा रही है और फिर से नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम की कुर्सी सम्हालने जा रहे हैं।

चुनाव में 32 सीट भाजपा को कम मिली हैं इसके बावजूद उसने बहुमत जुटा लिया है और साथियों के सहयोग से वह जल्द पीएम की कुर्सी सम्हालने जा रहे हैं।

इंडिया गठबंधन को फिर विपक्ष में बैठना पड़ा है जो इंडिया गठबंधन के लिए हार के समान ही है। रविवार को शाम छः बजे नरेंद्र मोदी सरकार शपथ ग्रहण करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भ्रमण पर आए आयुक्त ने तेजी से बन रही बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स को लेकर गंभीर चिंता जताई! पढ़ें किसे दिए जांच के निर्देश...

सहयोग करने वाले दलों को भी सरकार में शामिल कर उनको सम्मान दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार चंद्र बाबू नायडू और नीतिश कुमार ने कहा है कि वह स्थाई सरकार के लिए मोदी सरकार को समर्थन देने जा रहे हैं जिससे पांच साल तक देश को मजबूत सरकार मिलेगी।

विपक्ष बौखला गया है कि बिना बहुमत मिले ही मोदी सरकार बनने जा रही है। इंडिया गठबंधन ने चंद्र बाबू नायडू और नीतिश कुमार को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन दोनों नेताओं ने इंडिया गठबंधन को मौका नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

इधर मोदी सरकार न बने इसके लिए तमाम राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी थी लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा है।

मोदी सरकार बनने की ख़बर से पाकिस्तान में मातम छा गया है और इंडिया गठबंधन की नींद हराम हो गई है। मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने वाले दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सूत्र बताते हैं मोदी सरकार अपना बहुमत जुटा चुकी है और रविवार को सरकार शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेगी।

भाजपा की तीसरी बार लगातार सरकार बनने की उम्मीद देख शेयर बाजार में भी उछाल आने की संभावना बढ़ गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें