

देहरादून। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को सचिवालय देहरादून में सचिव वन एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने क्षेत्र की लंबित मांगों और विकास योजनाओं में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे।बैठक में बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने की कार्यवाही की प्रगति, सूर्यानाला पुल निर्माण की स्वीकृति, किशनपुर गौलापार डिग्री कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण, शहीद मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तथा हल्दूचौड़ और गौजाजाली में क्रियाशालाओं की अनुमति जैसे विषय प्रमुखता से उठाए गए।विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुसार सचिव वन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए लगातार अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।बैठक के बाद विधायक ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड के पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवंबर में आयोजित होंगे तीन वृहद रोजगार मेले, इंफ्रास्ट्रक्चर में भी होगा बड़ा सुधार
मसूरी मालरोड पर सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम: लगेंगे हाईटेक ANPR कैमरे और बोलार्ड, नियम तोड़ने वालों पर होगी पैनी नजर
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उनके कार्यकाल की सराहना, दी शुभकामनाएं