Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

लोकसभा चुनाव और धर्म निरपेक्षता का *हुडका*! पढ़ें *सम्पादक* *जीवन जोशी* की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लोकसभा चुनावों की तैयारी चल रही है चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान पूरे देश में चला रखा है और लोकसभा चुनाव सामने हैं!

आने वाले लोकसभा चुनावों को देख भाजपा ने भी अपना अभियान बूथ स्तर तक चलाया है! पूरे देश में हर बूथ तक पहुंच बनाना भाजपा का संकल्प है!

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा ने भाजपा के एक बड़े स्तर के नेताओं को भी खुश किया है इसे स्तर पर समझा जा सकता है!

भाजपा पूरी तरह बूथ स्तर तक तैयार नजर आने लगी है, फ्रंटल संगठन भी सक्रिय भूमिका में नजर आने लगे हैं! श्री राम मंदिर अनुष्ठान के बाद राजनीतिक दलों खासकर विपक्षी दलों में उहापोह की स्थिति पैदा हो गई है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट...

लोग तो यहां तक कहने लग गए हैं कि 2029 के चुनाव में कांग्रेस का बचा कुनबा भी भाजपा के टिकट पर जीत हाशिल कर पाएगा!

लोग कहने लगे हैं जैसे भाजपा के दो सांसद हुआ करते थे आज वही हाल कांग्रेस का होने जा रहा है! भाजपा के बढ़ते कुनबे ने देश ही नहीं पूरी दुनियां का परिदृश्य बदल डाला है!

लोग भाजपा पर विश्वास जताने लगे हैं! युवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार पीएम के मन की बात से हुआ है! देश में कह सकते हैं भाजपा युग का सूत्रधार अपनी प्रारंभिक पंक्तियों से ही राजनीतिक धरातल को हिला रहा है जबकि पूरी फिल्म शेष पड़ी है!

भाजपा के बढ़ते कदमों से धर्म निरपेक्षता के नाम पर सियासत करने वालों की दुकानें बंद होने लगी हैं! वामपंथ गायब सा हो गया! वामपंथ की राजनीतिक जमीन खिसक गई! लोग आगे निकलकर सोचने लगे हैं!

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बीएसपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीता रुद्रपुर पलाश-11 ने हिमांशु रहे मैच के हीरो...पढ़ें लालकुआं अपडेट...

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार को जनता का विश्वास अभी हासिल है जिससे अन्य दलों की हालत पतली होती दिखाई देने लगी है! आने वाले चुनाव में जनता क्या फैसला सुनाएगी ये जगजाहिर है! मशीन पर आरोप लगेगा लेकिन जनता के विश्वास पर आरोप कैसे लग सकेगा ?

जनता को बदलते भारत का नशा होने लगा है! लोग ऑन लाइन व्यवस्था को स्वीकारने लगे हैं! कुछ दिन बाद कॉपी किताब का जमाना खत्म और ऑन लाइन व्यवस्था हो जायेगी!

पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी टीम ने जिस अंदाज में देश को आगे बढ़ाया है और सनातन धर्म को सफलता मिली है उससे अधिकांश लोग अपना मन टटोलने लगे हैं और सच व झूठ पर चर्चा होने लगी है!

देश को सनातन संस्कृति से आगे ले जाने की सोच ही भाजपा को मजबूती प्रदान कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें