Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

सचिवालय के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ! पढ़ें क्या कहा सीएस राधा रतूड़ी ने…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय के कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ किया ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहुलुओं को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय के कार्मिकों के लिए सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

इस बस सेवा के माध्यम से नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय के कार्मिकों को सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को सचिवालय से सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम के लिए यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर सचिवालय कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय कार्मिकों के लिए इस इलेक्ट्रिक बस सेवा के संचालन से कार्मिक लाभान्वित होंगे तथा साथ ही देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहुलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

इस अवसर पर सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी तथा सचिवालय के विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें