

हल्द्वानी। आज चुनाव के पहले दिन प्रेक्षक गगनदीप बरार ने गुरुवार को एम बी पी जी कॉलेज स्थित निर्वाचन कार्यालय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया ।
उन्होंने लोक सभा सामान्य निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी नोडल अधिकारियों को चुनाव से पूर्व सभी व्यवस्थायें पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ई वी एम और पोलिंग पार्टियों के परिवहन हेतु प्रयोग होने वाले वाहनों की लगातार जीपीएस ट्रैकिंग की जानकारी और निगरानी करने की बात कही।वेब कास्टिंग नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी 505 बूथों पर वेबकास्टिंग कैमरा स्थापित किए जा चुका है।
जिस पर प्रेक्षक गगनदीप बरार ने कैमरे को सही तरीके संचालित और वेबकास्टिंग की सुचारु रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। जिससे मत की गोपनीयता बनी रहे।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान, नोडल अधिकारी एमसीएमसी शिव चरण द्विवेदी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: “उत्तराखंड में हुआ विभागों का बंटवारा”! पढ़ें किसे क्या मिला…
नींबू-मिर्ची के टोटके बेचने के बहाने करते थे रैकी, अब पहुंचे सलाखों के पीछे
भारी बर्फबारी के बीच श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; उत्तराखण्ड पुलिस और आईटीबीपी के जवान शून्य से नीचे तापमान में भी मुस्तैद।