Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

संपादकीय(जीवन की कलम से):- चुगान मजदूर बेहाल क्यों??

Ad
खबर शेयर करें 👉

नदियों से चुगान सरकार की आय का एक प्रमुख श्रोत है लेकिन कुछ सालों से ये कारोबार नियमित व लाभकारी तरीके से संपादित नहीं हो पा रहा है जिससे सरकार व कारोबार में लगे लोग इससे वह लाभ अर्जित नहीं कर पा रहे हैं जो होना चाहिए था।

ADVERTISEMENTS

सीएम पुष्कर धामी सरकार ने इस बार खनन के नियम में कुछ परिवर्तन किया है तो उसका राजनीतिक कारणों के चलते विरोध होने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

बताते चलें पूर्व में नदियों से चुगान की अनुमति हर साल अक्टूबर से जून माह तक मिलती थी लेकिन एनजीटी सहित कई नियम लागू होने से अब नदी के चुगान का पैमाना बदल गया है।पहले वन विभाग नदियों से चुगान करवाता था और खुद नदियों का मालिक होता था, एक डीएफओ ने इसे जिला प्रशासन के हाथ दे दिया था।

अब डीएम इसका जिला स्तर पर मालिक होता है और वही खनन समिति का अध्यक्ष भी होता है।हर सरकार में खनन को लेकर नए नए नियम आते रहे हैं। इस साल पुरानी प्रणाली में कुछ बदलाव किए गए हैं जिससे कारोबारी और प्रशासन आमने सामने आ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

सरकार को राजस्व का घाटा उठाना पड़ रहा है तो वहीं कारोबारी नई व्यवस्था को जन विरोधी करार देकर आंदोलन की धमकी दे रहे हैं।इससे मजदूर वर्ग के सामने भुखमरी की नोबत आ गई है।

मजदूर कहते हैं वह खनन के सहारे अपने आजीविका चलाते हैं लेकिन अब तक नदी नहीं खोली गई है।बताते चलें दशकों से हजारों लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं जो आजकल हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें