

नैनीताल। स्वीप टीम नैनीताल का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी है। स्वीप टीम नैनीताल द्वारा मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल /नोडल अधिकारी स्वीप,की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें नोडल अधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल द्वारा कई उपयोगी व महत्वपूर्ण सुझाव तथा जानकारियां दी गईं।
उनके द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद के भीमताल हल्द्वानी, नैनीताल और रामनगर के मुख्य द्वारों पर सेल्फी प्वाइंट बनवाने,
*मतदान मेरा अधिकार* हर वोट जरुरी हैं आदि नारे के साथ एल.ई.डी प्वाइंट, डेमोक्रेसी कैफे, ह्यूमन चेन का निर्माण ,कूड़ा गाड़ी के माध्यम से ऑडियो संदेश,मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित गीत ,हस्ताक्षर अभियान की फ्लेक्सी, यूथ आइकंस के द्वारा जागरूकता, रन फॉर डेमोक्रेसी ,वॉल पेंटिंग, प्रतिज्ञा,संकल्प पत्र ,शपथ पत्र, काइट फेस्टिवल महिला एवं बाल विकास विभाग को साथ लेकर ऐपण, रंगोली, दौड़ ,कैंडल वॉक, रन फॉर डेमोक्रेसी साथ में अनेक आकर्षक योजनाओं के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में जनपद में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक स्वीप/ मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी , ए पी डी चंदा फर्त्याल, सह-समन्वयक ललित मोहन पांडे , गौरी शंकर कांडपाल ,डॉ.प्रदीप उपाध्याय ,राकेश लाल वर्मा ने मीटिंग में प्रतिभाग किया ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *जब दीपेंद्र कोश्यारी और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट गले मिले*! पढ़ें : *क्या होली के रंग में घुला सियासत का रंग*…
लालकुआं: बीएसपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीता रुद्रपुर पलाश-11 ने हिमांशु रहे मैच के हीरो…पढ़ें लालकुआं अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *ईरान पर हमला बंद करो!अमेरिका-इज़राइल, युद्ध मत फैलाओ! कोई नया युद्ध नहीं, शांति चाहिए*! लालकुआं में नेतन्याहू का पुतला दहन! पढ़ें किसका फूंका पुतला…