Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

20 सूत्रीय कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक! पढ़ें किसकी अध्यक्षता में हुई बैठक…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। विकास भवन भीमताल में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में जिला, राज्य केंद्र, सहायतित योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही जिला योजना वर्ष 2023 के तहत सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली गई।

ADVERTISEMENTS

बैठक में मुख्य रूप से जिला योजना, लो नि वि, पेयजल, पंचायती राज, उद्यान उरेड़ा, समाज कल्याण, शिक्षा, क़ृषि विभाग, पशुपालन आदि विभागों के आय व्यय की समीक्षा और विभागवार चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी: इस महीने निकलेंगी समूह-ग की 2,200 से अधिक भर्तियां, यूकेएसएसएससी ने जारी किया पूरा कैलेंडर

मुख्य विकास अधिकारी पाण्डे ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनवरी माह तक सभी विभाग अपना टारगेट पूरा करें साथ ही सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए मॉनिटरिंग और फिल्ड,योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।

बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत रामनगर के 12 गांव को सरकारी योजनाओं को प्रोत्साहित और विकास कार्य करने की बात कही।

उन्होंने तमिलनाडु में फैल रहे कोरोना वेरियंट से जिले में ऐतिहात बरतने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी जे एम सोनी, लो नि वि, क़ृषि विभाग, पशुपालन, पेयजल, खेल, उद्यान विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गेठिया-कुरियागांव की राह आसान* ! ब्लॉक प्रमुख *डॉ. हरीश सिंह बिष्ट* ने विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का किया स्थलीय निरीक्षण! पढ़ें- भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें