

हल्द्वानी:
शहर के प्रमुख मार्गों पर छाए अंधेरे को दूर करने और आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कसरत तेज कर दी है। इसके तहत शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए 1.53 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बता दें कि शहर में नेशनल गेम्स से पहले 14 प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया गया था। हालांकि, चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बावजूद लाइटिंग और अन्य सौंदर्यीकरण के काम अधूरे रह गए थे, जिसके लिए 2.17 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई थी। अब सड़क चौड़ीकरण के काम के साथ ही इन लाइटों को लगाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
इन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें:
नगर निगम द्वारा रोशनी के लिए निम्नलिखित मुख्य स्थानों को चिह्नित किया गया है:
नारीमन चौराहे से गौला पुल (काठगोदाम की ओर जाने वाला मार्ग)
रामपुर रोड पर देवलचौड़ से जीतपुर नेगी तक
मंडी बाईपास रोड
तीनपानी से ओपन यूनिवर्सिटी मार्ग
सुशीला तिवारी अस्पताल से दमकल विभाग की ओर जाने वाली सड़क
टीपीनगर चौराहे से मंडी गेट तक
कठघरिया में चौफुला तक का मार्ग
अधिकारी का बयान:
“स्ट्रीट लाइटों के लिए धनराशि स्वीकृति संबंधी आदेश मिल गया है। जल्द ही इस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।”
— परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज़: *डीएम नैनीताल ने किया चार लोगों को जिला बदर*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता के किस गांव का किया जिला बदर…
आजाद होने के बाद भी अपने हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं लोकतंत्र के प्रहरी! पढ़ें ~~भारत ने आजादी के बाद क्या सोचा था…
ब्लॉक प्रमुख *डॉ हरीश बिष्ट* का आदेश! आपदा प्रभावित क्षेत्र में टेंकर से हो जलापूर्ति! पढ़ें= भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट…