Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज़: *कार खाई में समाई दो मरे तीन गंभीर घायल*! पढ़ें~कहां के हैं मृतक और घायल…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देवप्रयाग। यहां गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने का समाचार है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक प्रमुख *डॉ हरीश बिष्ट* का आदेश! आपदा प्रभावित क्षेत्र में टेंकर से हो जलापूर्ति! पढ़ें= भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही एक मारुति वैगनआर कार संख्या एचआर 68 सी 1242 ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी।

बताया गया है इस हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ब्यासी और श्रीनगर की टीमें मौके पर पहुंचीं।

स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।एसडीआरएफ ने कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला।

शवों को नदी मार्ग से राफ्ट के सहारे नदी पार कराकर देवप्रयाग पहुंचाया गया, जिन्हें बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की कमान

दुर्घटना में मृतकों की पहचान सत्येश्वरी देवी (72) पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल कर्णप्रयाग (चमोली) और कार चालक अनिल के रूप में हुई है।

जबकि घायलों में उत्तम सिंह (33) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम लाडोली रुद्रप्रयाग, टीशा रावत (18) पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत और सुनीता देवी (45) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत दोनों निवासी ग्राम बीना रुद्रप्रयाग शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें