
बिंदुखत्ता। युवा दिलों की धड़कन मनीष बोरा ऊर्फ मिथुन को भाजपा युवा मोर्चा का बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं ने मनीष बोरा का कुमाऊनी बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया और विधायक डा मोहन बिष्ट के आवास जाकर उनका आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सैकड़ों युवा सुबह से ही बधाई देने मनीष बोरा के आवास पर पहुंचे थे। युवाओं के जोश से लग रहा था कि मनीष बोरा के नेतृत्व में युवा मोर्चा मजबूत संगठन के रूप में उभरेगा।

विधायक डा मोहन बिष्ट ने अपने आवास पहुंचने पर सबका स्वागत किया और नव नियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बोरा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में नव नियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कहा वह युवा पीढ़ी के लिए मजबूत पहल शुरु करेंगे और अपना सम्पूर्ण समय संगठन के लिए देंगे।
मनीष बोरा के साथ युवाओं के जोश से लग रहा था कि बिंदुखत्ता में भाजपा मंडल मजबूत हो रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
Lalkuan News:-अश्लील तस्वीर भेज शादी तुड़वाने वाले लालकुआं निवासी युवक को चार वर्ष की जेल … मंगेतर को भेजी थी फ़ोटो….
लालकुआँ:-मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री आ रहे हैं हल्दूचौड़, विधायक ने करी ये अपील…VIDEO
लालकुआं:- अवैध रूप से लाया जा रहा था 400 कुंतल रेता, वन विभाग ने वाहन किया सीज, चालक फरार…