
बिंदुखत्ता। आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। किसान जहां इनके आतंक से फसल बचाने को रात रात जागरण कर रहे हैं वहीं अब यह आवारा जानवर लोगों की अकाल मृत्यु का कारण बनते जा रहे हैं।

गत दिवस शास्त्री नगर निवासी मनोज जोशी लालकुआं से अपने घर आ रहे थे कि बोरिंग पट्टा घोड़ानाला में उनकी बाइक के आगे आवारा सांड आ गया।
मनोज कुछ समझ पाते की जबरदस्त दुर्घटना घट गई और वह घायल हो गए। लोग उनको अस्पताल ले गए लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।
तीस वर्षीय मनोज जोशी के दो नादान बच्चे हैं और पत्नी तथा बड़े भाई हरीश जोशी की इस घटना ने कमर ही तोड़ दी है। मनोज की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
मिलनसार मनोज की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। आज गमगीन माहौल में मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग करते हुए आवारा पशुओं के लिए सरकारी खोड़ बनाने की मांग भी की है।
स्थानीय विधायक डा मोहन बिष्ट ने इस घटना पर दुख जताते हुए मदद करने का भरोसा दिया है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर धामी ने कहा श्री गुरु तेग बहादुर जी ने उस समय प्राणों की आहुति दी, जब देश की संस्कृति, आस्था और आत्म सम्मान पर संकट गहराया हुआ था! गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित नाटक ‘हिन्द दी चादर’ पर खास अपडेट…
Breking news: उत्तराखण्ड की धरती पर नीती से माणा और मंगलौर से धारचूला तक विकास की नई कहानी लिखी जा रही! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने कहां किया धन्यवाद रैली को संबोधित…
ब्रेकिंग न्यूज*11 जून को राजभवन नैनीताल में होगा *एक शाम सैनिकों के नाम* कार्यक्रम! वीरता, शौर्य और सेवा को मिलेगा सम्मान … लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने क्या कहा पढ़ें राजभवन समाचार…राज्यपाल की कलम से…