Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

बिंदुखत्ता:आवारा पशु ने फिर ले ली एक होनहार युवक की जान, पढ़ें मनोज जोशी की दुखद मृत्यु के बाद क्या उठ रहे सवाल…

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता। आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। किसान जहां इनके आतंक से फसल बचाने को रात रात जागरण कर रहे हैं वहीं अब यह आवारा जानवर लोगों की अकाल मृत्यु का कारण बनते जा रहे हैं।नमनगत दिवस शास्त्री नगर निवासी मनोज जोशी लालकुआं से अपने घर आ रहे थे कि बोरिंग पट्टा घोड़ानाला में उनकी बाइक के आगे आवारा सांड आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  *ब्रेकिंग न्यूज*पानी के चैंबर में गिरा सांड! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

मनोज कुछ समझ पाते की जबरदस्त दुर्घटना घट गई और वह घायल हो गए। लोग उनको अस्पताल ले गए लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।तीस वर्षीय मनोज जोशी के दो नादान बच्चे हैं और पत्नी तथा बड़े भाई हरीश जोशी की इस घटना ने कमर ही तोड़ दी है। मनोज की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।मिलनसार मनोज की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। आज गमगीन माहौल में मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *ब्रेकिंग न्यूज*गेहूं कटाई और *भिटौली पर एक नजर! पढ़ें *खेती किसानी* और परम्परा...

ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग करते हुए आवारा पशुओं के लिए सरकारी खोड़ बनाने की मांग भी की है।स्थानीय विधायक डा मोहन बिष्ट ने इस घटना पर दुख जताते हुए मदद करने का भरोसा दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad